
गुहेरी आँख की पलकों के ऊपर कोने में फुन्सी निकल आने को गुहेरी कहते हैं। यह एक गांठ की तरह होती है और हल्का-हल्का दर्द भी होता है।
कारण :-
जननेन्द्रियों की सफाई न करने के कारण।
लक्षण :-
- पलकों का लाल होना ।
- इसमें टपक के साथ दर्द होना।
- आँख में सूजन होना।
उपचार :-
- सुबह की बासी लार काजल की तरह आँखों में लगायें।
- लौंग को पानी में घिसकर लगाने से भी गुहेरी बैठ जाती है।
- रात में भिगोये हुए त्रिफला चूर्ण के पानी से आँखों को छप्पे मारकर धोयें। बीमारी में काफी लाभ होगा।
- बकरी का दूध गुहेरी पर लगाने से आराम होता है।
- गुलाब जल में छोटी हरड़ को घिसकर लेप करने से लाभ मिलता है।
- अनार का रस आँखों में डालने से काफी लाभ होता है।
- छुआरे की गुठली को सिल पर घिसकर गुहेरी पर लगाएं।